Breakingnews
दून नगर निगम ने टैक्स बकायेदारों पर कड़ी निगरानी शुरू, देना होगा 12% जुर्माना…
देहरादून – देहरादून नगर निगम के कर अनुभाग ने 15,000 से अधिक कमर्शियल हाउस टैक्स धारकों को नोटिस जारी किया है, जो अब तक अपने हाउस टैक्स का भुगतान नहीं कर पाए हैं। इनमें 460 बड़े बकायेदार शामिल हैं, जबकि 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक के टैक्स धारकों की संख्या लगभग 3,000 है।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बकायेदारों को अवशेष राशि पर 12 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। साथ ही, अगर वे इस वित्तीय वर्ष का टैक्स समय पर जमा करते हैं, तो उन्हें 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 60 करोड़ रुपये हाउस टैक्स के रूप में एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। अब तक, करीब 36 करोड़ रुपये की राशि निगम के खाते में जमा हो चुकी है। नगर आयुक्त ने बकायेदारों से जल्द भुगतान करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
#DehradunMunicipalCorporation #HouseTaxNotice #TaxDefaulters #Penalty #TaxDiscount #NamanmiBansal #DehradunNews #TaxCollection