Crime

उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध गतिविधियों में लिप्त फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार…..

Published

on

हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस अधिकारी बनने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से क्षेत्र में अपनी नकली वर्दी के बल पर रौब जमाता था और अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था। जांच में पता चला कि आरोपी एक एजेंसी में काम करता था और वर्दी की आड़ में महिलाओं के साथ अवैध संबंध बना रहा था।

पकड़े गए आरोपी का नाम सामने आया है, जो काठगोदाम स्थित एक महिला से अवैध संबंधों में था। महिला से मिलने के लिए उसने एक कमरे को किराए पर लिया था, लेकिन जब मकान मालिक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताया और रौब जमाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद भी रौब दिखाने की कोशिश की और एसपी व कमिश्नर को अपना दोस्त बताया। हालांकि, उसकी एक नहीं चली और असली पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे डाल दिया।

5 जनवरी को काठगोदाम क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का पुलिसकर्मी बताते हुए किराए पर कमरा लिया था। आरोपी पिछले एक साल से रात के समय आकर जाता था और 5 जनवरी को पुलिस की वर्दी पहनकर मकान में घुस गया। उसने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।

काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की, तो उसने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताया। लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला फर्जी पाया गया। आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की दो जोड़ी वर्दी, आई कार्ड और बैच भी बरामद हुए।

काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी के आई कार्ड और पुलिस प्रशिक्षण स्थल की जानकारी ली गई, तो वह भी फर्जी पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version