Accident

राजस्थान के करौली में बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, कई घायल….

Published

on

राजस्थान : राजस्थान के करौली जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करौली गंगापुर मार्ग पर एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मृतक सभी एक ही परिवार के थे, जो कैलादेवी दर्शन के बाद लौट रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

करौली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश मीना ने बताया कि “करौली गंगापुर मार्ग पर एक कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार वे कैलादेवी में दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हुए हैं।”

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच जारी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

 

 

#Rajasthan #Karauli #RoadAccident #Collision #Death #Injured #Bus #Car #Kailadevi #Postmortem #Police #Accident #Hospital #Grief #RoadSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version