Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर अत्यंत दु:ख किया व्याप्त।
देहरादून – उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर अत्यंत दु:ख व्याप्त किया।
उन्होंने दुःख व्याप्त कर कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कैलाश गहतोड़ी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा, उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वाहेगुरु से अरदास है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय कष्ट सहन करने का संबल प्रदान करे।