Haridwar
HARIDWAR: करोड़ों की लूट के बाद व्यापारियों का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया धरना प्रदर्शन !
Haridwar – हरिद्वार शहर में हाल ही में हुई करोड़ों की लूट के बाद व्यापारियों वर्ग के लोगों में आक्रोश चरम पर है। आज चंद्राचार्य चौक पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने इस मौके पर तत्काल लूट का खुलासा करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की माँग की। उन्होंने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक महापंचायत आयोजित करेगा, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने कहा, “यह घटना अपराधियों के बुलंद हौसलों और व्यापारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। आज व्यापारी डरा हुआ है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हमारा व्यापार और परिवार दोनों खतरे में हैं। अब ऐसी स्थिति में सरकार और पुलिस ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।”
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल पर विश्वास जताते हुए कहा, “हमें अब सुरक्षा की गारंटी चाहिए। शहर के सबसे व्यस्त चौक पर हुई इस घटना ने न सिर्फ व्यापारी वर्ग बल्कि आम जनमानस को भी घबराया हुआ है। तत्काल घटना का खुलासा होना चाहिए।”