Uttarakhand

मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Published

on

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।

दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version