uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी बारिश नहीं होने के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के वक्त ही ठंड महसूस की जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 23 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
24 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना
वहीं, 24 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने और धूप खिलने के चलते दिन के तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। ऐसे में नवंबर के आखिरी दिनों में भी लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह और शाम के समय ठंड होगी महसूस
तापमान की बात करें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इस महीने बारिश सामान्य से 49 फीसदी कम दर्ज की गई है।
कुल मिलाकर अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप और गर्मी का अहसास बना रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी।