Champawat

लोहाघाट: मुख्य डाकघर का यूपीएस खराब, दो दिनों से बंद पड़ी सेवाएं, जनता को हो रही परेशानी !

Published

on

लोहाघाट: लोहाघाट के मुख्य डाकघर में तकनीकी खामी के कारण पिछले दो दिनों से सभी सेवाएं ठप पड़ी हैं। यूपीएस (यूनिवर्सल पॉवर सप्लाई) सिस्टम के खराब होने से डाकघर में कामकाज रुक गया है, जिसके कारण दूर-दराज से आए लोग परेशान हैं। लोग जरूरी कामों के लिए डाकघर में पहुंचे, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते कोई काम नहीं हो पा रहा है।

आज मंगलवार को क्षेत्र के नागरिकों ने इस समस्या के बारे में बताया। जब्बार अहमद, किशन सिंह, लीलावती देवी, राजेश चौबे, महिपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि डाकघर की सेवाओं में आए इस व्यवधान के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी के सीजन में लोग पैसे भेजने या निकालने के लिए डाकघर आ रहे थे, लेकिन यूपीएस के खराब होने के कारण सभी सेवाएं बंद हैं। लोगों ने डाक विभाग से जल्द यूपीएस को ठीक करने की मांग की है ताकि उनका काम सुचारू रूप से चल सके।

डाकघर के पोस्ट मास्टर मनोज तड़ागी और डाक निरीक्षक हेमचंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार की सुबह अचानक यूपीएस खराब हो गया था, जिससे सभी सिस्टम प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रयास किया गया, लेकिन यूपीएस ठीक नहीं हो पाया। उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही हल्द्वानी से तकनीकी कर्मचारी आकर यूपीएस की मरम्मत करेंगे। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि सेवाएं कब तक बहाल होंगी।

जनता ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और डाकघर में सेवाओं को शीघ्र पुनः शुरू करने की अपील की है।

 

 

 

 

 

#LohaghatPostOffice, #UPSFailure, #PostalServicesDisruption, #TechnicalIssue, #PublicConcerns

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version