Breakingnews

नैनीताल की बेटी मनस्वी ममगाईं ने वाइल्ड कार्ड से बिग बॉस के घर में मिली एंट्री। 

Published

on

नैनीताल – नैनीताल की बेटी पूर्व फेमिना मिस इंडिया मनस्वी ममगाईं शनिवार को सलमान खान होस्टेड बिग बॉस में नजर आईं। उन्हें वाइल्ड कार्ड से बिग बॉस के घर में एंट्री मिली है।

मनस्वी के नाम अब तक कई बड़ी उपलब्धियां रही हैं। वर्तमान में लॉस एंजेलिस में रह रही और वहीं मॉडलिंग कर रहीं मनस्वी ने फिल्म एक्शन जैक्सन में अजय देवगन के साथ डेब्यू किया था। हाल में वे काजोल की डिजनी हॉटस्टार वेब सीरीज ट्रायल में भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की स्टार प्रचारक और अमेरिका के सबसे बड़े भारतीयों के संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (आरएचसी) की उपाध्यक्ष बनाई गईं। वे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। ट्रंप की जीत पर उनकी उपस्थिति में एक कार्यक्रम में मनस्वी के नृत्य की प्रस्तुति बहुत सराही गई और विश्व में बहुत चर्चित रही थी।

मनस्वी ने 2006 में चंडीगढ़ से प्रथम श्रेणी में इंटर करने के बाद ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। वह इलीट माॅडलिंग कंपनी से जुड़ गई और वर्ष 2006 में ही उसने कॅरिअर का पहला खिताब इंडिया मॉडल हंट भी जीता। 2008 में उसने मलयेशिया में हुई मिस इंटरनेशनल टूरिज्म प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की। 2010 में मनस्वी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 की विजेता रही। वे इलीट मॉडल लुक इंडिया 2016 का टाइटल जीत चुकी हैं।

नैनीताल में मनस्वी का ननिहाल है। उनके नाना चंद्रशेखर नैनवाल डीएफओ रहे हैं। उनकी माता प्रभा नैलवाल की पढ़ाई नैनीताल से ही हुई है। नैनीताल में रहने के दौरान मनस्वी ने नृत्य और स्केटिंग की अनेक प्रतियोगिताएं जीतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version