Delhi

अब भूकंप चेतावनी तंत्र की आवश्यकता’, पीएम मोदी ने मौसम वैज्ञानिकों को दी दिशा !

Published

on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की। इस मिशन का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीकों और उच्च-रिजोल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन प्रणालियों को विकसित करना है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने मौसम विज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए मौसम विज्ञान की कार्यकुशलता को अधिकतम किया जाना चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों से भूकंप की चेतावनी देने वाले तंत्र को विकसित करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उनका मानना है कि इससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘मौसम विज्ञान किसी भी देश की आपदा प्रबंधन क्षमता का सबसे अहम हिस्सा होता है’, और इस दिशा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भारत को मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट राष्ट्र बनाने के लिए मिशन मौसम बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने ‘आईएमडी विजन-2047’ दस्तावेज भी जारी किया, जो मौसम पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन शमन, और मौसम प्रबंधन से संबंधित योजनाओं का मार्गदर्शन करेगा।

इस मौके पर कार्यक्रम में आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा, पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह, और विश्व मौसम विज्ञान विभाग की महासचिव सेलेस्टे सौलो भी उपस्थित थीं।

 

 

 

 

 

 

 

#PMModi, #Earthquakewarningsystem, #Meteorologists, #Weatherscience, #Naturaldisastermanagement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version