Nainital
अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों में से एक की दम घुटने से मौत, दूसरा भाई अस्पताल !
भवाली/नैनीताल: रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत झुतिया के गांव सुनका में शुक्रवार रात दो भाइयों की जान अंगीठी जलाकर सोने के कारण खतरे में पड़ गई। रामपुर (यूपी) के बिलासपुर तहसील के गांव ज्वालापुर निवासी जमील अहमद के दो बेटे, 33 वर्षीय जहीर अहमद और 35 वर्षीय रफीक अहमद, कारपेंटरी का काम करने के लिए पांच दिन पहले सुनका गांव आए थे।
पुलिस के अनुसार, रात के समय ठंड से बचने के लिए दोनों भाइयों ने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का निर्णय लिया। सुबह जब वे नहीं जागे, तो उनके साथी उठाने गए। कमरे का दरवाजा बंद होने पर ग्राम प्रधान सुरेश मेर और ग्रामीणों को सूचित किया गया। दरवाजा तोड़ने पर जहीर अहमद मृत अवस्था में पाया गया। वहीं रफीक को बेहोश पाया गया, जिसे मल्ला रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। बाद में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया।
#Fumes, #Carbonmonoxide, #Brothers, #Death, #Accidentalpoisoning