Dehradun
उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर पीएम मोदी की शुभकामनाओं का स्वागत, सीएम धामी ने जताया आभार !
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं, जिसे लेकर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के परिणामस्वरूप राज्य ने विकास के नए आयाम छुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि “हमारी सरकार ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए हैं, जिससे उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के उत्साहवर्धक शब्द हमें जनसेवा हेतु अहर्निश समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”
उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लिया है और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।