Crime

रुड़की: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 पुरुष और 4 महिलाएं गिरफ्तार…

Published

on

रुड़की: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस ने एक हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में इस रैकेट का संचालन किया जा रहा था, जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि AHTU और थाना पुलिस लगातार इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पिरान कलियर के हेल्थ क्लब पर छापा मारा गया, जहां यह रैकेट चलाया जा रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान बॉबी और अय्यूब के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहे थे। वे गरीब महिलाओं और लड़कियों को फंसाकर इस अवैध धंधे में शामिल करते थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

#SexRacket #AHTU #HumanTrafficking #PiranKaliyar #PoliceRaid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version