Festival

दिवाली से पहले बार-बार दिखाई दे रही हैं ये चीजें, तो समझिए खुलने वाली है आपकी किस्मत

Published

on

त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है और दिवाली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दीवाली से पहले कुछ चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इन दिनों अगर कुछ चीजें आपको बार-बार दिखाई दे रही हैं तो वो आपको लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत देती हैं।

दिवाली से पहले ये चीजें दिखने से खुल जाएगी आपकी किस्मत

दिवाली से पहले लोग कई दिनों पहले से ही सफाई में जुट जाते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि साफ-सफाई से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर ऐसे में आपको घर की सफाई करने के दौरान मोर पंख मिलता है तो ये एक शुभ संकेत है। ये मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन का संकेत देता है। ऐसी मान्यता है कि मोरपंख मिलने का अर्थ ये माना जाता है कि घर के सदस्यों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाली है।

ये जानवर दिखना है बेहद शुभ

दिवाली से पहले कुछ जानवरों का घर आना या घर के आसपास देखा जाना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। जिसमें उल्लू, छिपकली, छछूंदर या काली चींटी शामिल हैं। अगर इऩमें से कुछ भी आपके घर आते हैं या आसपास देखे जाते हैं तो इसे मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने के रूप में देखा जाता है। अगर इन दिनों में रोजाना आपके घर के बाहर गाय आती है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको गौ माता को रोटी जरूर खिलानी चाहिए।

सपनों में ये दिखना है अच्छा संकेत

diwali से पहले कुछ दिनों में आने वाले सपने भी खास संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर दीवाली से पहले सपने में शंख, ऊं या फिर देवी-देवताओं के दर्शन होना बेहद ही शुभ संकेत है।

इसके साथ ही अगर आप सपने में कोई मंदिर देखते हैं या फिर खुद को किसी मंदिर में जाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि दिवाली पर आपके घर धन की देवी मां लक्ष्मी आने वाली है। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version