Haridwar
हरिद्वार में बनेगी राज्य की पहली हैलीपैड वाली बिल्डिंग , आपदा और मेडिकल इमरजेंसी में भी प्रयोग होगा हैलीपैड
हरिद्वार: हरिद्वार मेला प्रशासन ने सीसीआर टावर के ठीक सामने सीसीआर की नई बिल्डिंग भी प्रस्तावित है। 2027 अर्धकुम्भ मेले से पहले सीसीआर टॉवर का विस्तार किया जाएगा। पुराने टावर के बराबर में ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। टॉवर की छत्त पर एक आधुनिक हेलीपैड बनाने की तैयारी चल रही है।
हरिद्वार में बनेगी राज्य की पहली हैलीपैड वाली बिल्डिंग
ये परियोजना लगभग 30 करोड़ रुपये की है और इसे हाई पावर कमेटी द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। यूकाडा की टीम ने हवाई सर्वे कर साइट और हवाई मार्गों की जांच भी कर ली है। इस नई बिल्डिंग में चार मंजिलें होंगी और मेला प्रबंधन की तकनीकी, सुरक्षा और कम्युनिकेशन यूनिटों को यहीं शिफ्ट करने की योजना है। हेलीपैड बनने से वीआईपी मूवमेंट और मेलाक्षेत्र के जाम में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हेलीकॉप्टर सीधे सीसीआर छत पर उतर सकेंगे, जिससे रोड़ ट्रैफिकमें कुछ हद तक रहत मिलेगी।
आपदा और मेडिकल इमरजेंसी में भी उपयोग किया जाएगा हैलीपैड
ये हेलीपैड आपदा, दुर्घटना और मेडिकल इमरजेंसी में तेजी से रेस्क्यू के लिए भी उपयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट कर देहरादून या अन्य बड़े अस्पतालों में भेजा जा सकेगा। अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि सुरक्षा मानकों, डिज़ाइन और हेलीपैड की एप्रोच को लेकर विस्तृत समीक्षा की जा रही है।