Haridwar
हरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Haridwar News : महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पंवार की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की गईं। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
Table of Contents
हरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां
प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पंवार की अस्थियों का विसर्जन धर्मनगरी हरिद्वार में किया गया। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर एनसीपी की यूथ विंग और राष्ट्रीय युवक कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ अजित पंवार की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अजित पंवार की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार के साथ-साथ काशी, रामेश्वरम, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित देश के कई पवित्र स्थलों की नदियों में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में अजित पंवार की मृत्यु हो गई थी।