Pauri

पौड़ी जनपद के खिर्सू में गुलदार का आतंक, 8 फरवरी को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी।

Published

on

पौड़ी/खिर्सू – उत्तराखंड के श्रीनगर में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा खिर्सू ब्लॉक के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 8 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

रात्रि लगभग 09:15 बजे नियर हाईडिल कॉलोनी ग्राम कोठड पट्टी कटूलस्यूं तहसील श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत 04 वर्ष के बच्चे पर बाघ / गुलदार द्वारा हमला कर बच्चे को मार दिया गया था। दिनांक 04 फरवरी 2024 से क्षेत्रान्तर्गत लगातार बाघ / गुलदार की लगातार चहलकदमी बढ़ती जा रही। जिसको देखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी, खिर्स के द्वारा प्रस्तुत अपने पत्र संख्या- 2941-44/2023-24 दिनांक 07 फरवरी, 2024 के माध्यम से बाघ की बढ़ती सक्रियता के कारण विकास खण्ड खिर्स के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 08 फरवरी, 2024 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

उपजिलाधिकारी, श्रीनगर व खण्ड शिक्षा अधिकारी, खिसू के द्वारा आदेश दिया गया है कि विकास खण्ड खिसूं के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 08 फरवरी, 2024 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version