Breakingnews
द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का 27 को होगा आगाज , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगे उद्घाटन।
ऋषिकेश – द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का तीन दिवसीय आगाज 27 अक्टूबर को होने के लिए जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहली बार इस फेस्टिवल का आयोजन ऋषिकेश में होगा। कार्यक्रम का समापन 29 अक्टूबर को होगा।

भीड़ प्रबंधन, निमंत्रण पत्र वितरण, स्टालों की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारीया दी गई है। डीएम ने जल्द सभी तैयारों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पहले दिन दून स्कूल बंद की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस बीच 800 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कोई अव्यस्था ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आए लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन करेंगे। इस बीच उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहेगे।