नई दिल्ली : बांग्लादेश से अवैध रूप से लड़कियों को भारत लाकर देहव्यापार करवाने वाले गिरोह के सरगना की पीड़ित लड़कियों ने ही नींद की गोलियां देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वह संगम विहार इलाके में देहव्यापार गिरोह चला रहा था।
सरगना सिंटू शेख उर्फ राजा उनका यौन शोषण करने के अलावा मानसिक उत्पीड़न करता था। आरोपी एचआईपी पॉजिटिव बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृदुल मियां और फरदीन व उनकी दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल से 15 से 20 लड़कियों को बुलाकर दिल्ली में रखा था। वह पूरे देश में लड़कियों को भेजता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने लड़कियों को रखने के लिए संगम विहार में सात से आठ कमरे किराये पर ले रखे थे। वह गिरोह के अन्य सदस्यों की मांग पर देश के अलग अलग हिस्सों में लड़कियों को भेजता था।
#HumanTrafficking, #SexTrade, #BangladeshGirls, #GangLeaderMurder, #VictimRevenge