Dehradun

UKPSC Lower PCS : 27 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Published

on

UKPSC Lower PCS : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस-2024 भर्ती के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके लिए 27 जुलाई से इंटरव्यू शुरू होंगे।

27 जुलाई से शुरू होंगे UKPSC Lower PCS इंटरव्यू

उत्तराखंड लोपर सीएस-2024 भर्ती के साक्षात्कार की डेट आ गई है। पहले चरण के इंटरव्यू 27 जुलाई से शुरू होकर 3 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें पहले चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

328 अभ्यर्थियों का होगा पहले चरण में इंटरव्यू

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोअर पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 27 मार्च 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 मई के बीच कराया गया।

328 पात्र अभ्यर्थियों को पहले चरण के लिए किया गया सिलेक्ट

दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल 328 पात्र अभ्यर्थियों को पहले चरण के इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी) अभी जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके साक्षात्कार की तिथि भी घोषित की जाएगी।

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा। इनमें शामिल हैं। — हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र

  • स्नातक एवं परास्नातक की अंकतालिका और डिग्री (यदि लागू हो)
  • आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र
  • स्थायी निवास प्रमाणपत्र
  • पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाणपत्र (यदि छूट का दावा किया हो)
  • पूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज प्रमाणपत्र
  • सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए विभागीय अनापत्ति/सेवा प्रमाणपत्र
  • नाम या अन्य विवरण में अंतर होने पर स्वघोषणा पत्र
  • पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल दस्तावेज
  • पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटो
साक्षात्कार शुल्क भी जमा करना होगा

इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 80 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version