Rishikesh

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे एम्स ऋषिकेश, अपनी मां सावित्री देवी से मिले स्वास्थ्य जा जाना हाल।

Published

on

ऋषिकेश – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे।

सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version