Dehradun

उत्तराखंड सरकार का जलवायु परिवर्तन से मुकाबला: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश….

Published

on

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में जलवायु परिवर्तन पर राज्य एक्शन प्लान की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और राज्य के समक्ष जलवायु जोखिम, नीतिगत बिंदुओं, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, वित्तीय पोषण, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के बारे में सभी संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान में सुधार की आवश्यकता को स्पष्ट किया और विभिन्न विभागों को अपनी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कृषि एवं उद्यान विभाग को मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने, सिंचाई क्षमता बढ़ाने, स्थानीय फसलों के विस्तार और किसानों को ऋण, बीमा तथा आधुनिक तकनीकों तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने सोलर पंप के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात की।

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को भी निर्देश दिए कि वह जलवायु परिवर्तन के विषय पर रिसर्च बढ़ाएं और इस पर कार्यशालाएं आयोजित करें। उन्होंने सस्टेनेबल टूरिज्म डेवलपमेंट गाइडलाइन्स तैयार करने और पर्यटक स्थलों पर शत् प्रतिशत वेस्ट सेग्रीगेशन तथा पेपरलेस टिकट व्यवस्था जैसे नवाचारों को लागू करने पर जोर दिया।

इसके साथ ही, ऊर्जा विभाग को ऊर्जा संरक्षण, जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) और ग्रीन बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर सेमिनार और प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने माइक्रो हाइड्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स के विकास को भी बढ़ावा देने की बात की।

मुख्य सचिव ने वन विभाग को जैव विविधता और वन संरक्षण के लिए निरंतर अनुसंधान और पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए नीतिगत पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पिरूल का ईधन एवं बायोमास में उपयोग जैसे पहलुओं को प्राथमिकता देने की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version