Champawat

दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक

Published

on

Champawat News : चम्पावत में अब पशुपालकों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। दूध के उचित दाम, पशु आहार पर सब्सिडी और दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो

चंपावत के करीब 50 पशुपालकों ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है। चेतावनी साफ है। अगर 25 नवंबर से पहले मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो जिलेभर के पशुपालक शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।

25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक

पशुपालकों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर दूध उत्पादन करने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। महंगाई के इस दौर में पशुओं के चारे और रखरखाव का खर्च इतना बढ़ गया है कि दूध बेचकर लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पशुपालकों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

Champawat News

पहली, दूध के खरीद मूल्य में तत्काल वृद्धि की जाए। दूसरी, पशु आहार पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए और तीसरी, दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय 50 पैसे प्रति किलो से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो किया जाए।

अब केवल आश्वासन से नहीं चलेगा काम

पशुपालकों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 25 नवंबर को जिलेभर में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। दावा है कि इस आंदोलन में 700 से अधिक पशुपालक शामिल हो सकते हैं। पशुपालकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि अपने परिवार और पशुपालन को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आंदोलन की नौबत आने से पहले उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version