uttarakhand weather
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। तो इसी बीच पहाड़ों पर बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से जहां पहाड़ों पर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोई भी राहत के आसार नहीं है।
Table of Contents
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट
हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून से सटे कुछ इलाकों के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ों पर आज बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, पहाड़ों पर आज बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

देहरादून में पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पार और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।