uttarakhand weather
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। तो इसी बीच पहाड़ों पर बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से जहां पहाड़ों पर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोई भी राहत के आसार नहीं है।
Table of Contents
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट
हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून से सटे कुछ इलाकों के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ों पर आज बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, पहाड़ों पर आज बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

देहरादून में पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पार और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून पूरी तहर एक्टिव हो गया है। आज देहरादून, हरिद्वार सहित राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
रविवार को हुआ बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
रविवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि शहर के सभी हिस्सों में एक जैसी बारिश नहीं हुई। कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली, जबकि कई इलाकों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई।

सुबह के समय राजपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़कें भी भीग गईं। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कुछ स्थानों पर केवल बादलों की आवाजाही रही और मौसम शुष्क बना रहा।
आने वाले दिनों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिला। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने रविवार के लिए अहम चेतावनी जारी की है। आज देहरादून सहित टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मैदानी जिलों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगर शनिवार के मौसम की बात करें तो राजधानी देहरादून में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान करीब 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही सफर करें, क्योंकि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी
उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में जमकर बदरा बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी तेज हवाएं
पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ऐसे में लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
Cricket9 hours agoLAN vs DER Dream11 Team Today T20 Blast 2026 :बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
National9 hours agoAgnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…
Politics9 hours agoविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन
Cricket7 hours agoENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Uttarakhand7 hours agoपिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Udham Singh Nagar5 hours agoछुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
big news3 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा





































