Uttarkashi

उत्तरकाशी में भतीजे की पत्नी से था प्रेम संबंध, 3 साथियों संग चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

Published

on

Uttarkashi News : चिन्यालीसौड़ के बधाण गांव में रिश्तों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनलाल के रूप में हुई है। मामले में उसके रिश्ते के भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तरकाशी में भतीजे की पत्नी से था प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को रोशनलाल अपने रिश्ते के भतीजे की पत्नी को लेकर चला गया था। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को चिन्यालीसौड़ से बरामद किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी। तय हुआ था कि महिला रोशनलाल के साथ रहेगी और अपने पति से कानूनी तौर पर तलाक लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

3 साथियों संग चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

बता दें कि इसी सिलसिले में बीते शनिवार को दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट की कार्रवाई शुरू होने से पहले महिला के पति अर्जुन ने अपने तीन साथियों विकास, वीरेंद्र और केशव के साथ मिलकर रोशनलाल को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग की ओर ले गया।

आरोप है कि वहां चारों ने रोशनलाल के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर हालत में रोशनलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद रोशनलाल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर नगर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है। वहीं, जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए धरासू थाने भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version