Breakingnews

उत्तराखंड को मिलेगा केंद्र के बजट से बड़ा फायदा, पर्यटन और कृषि सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद अग्रवाल

Published

on

देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 2025 के आम बजट पर उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सर्व समावेशी बजट करार दिया और कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, खासकर मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है।

प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस बार सरकार ने 5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट दी है, जबकि पहले 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाती थी। इस बदलाव से अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जोकि एक बड़ी राहत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए भी यह बजट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पर्यटन, कृषि, और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलेगा, और इनसे राज्य को बड़ा फायदा होगा। बजट में नवाचार और विकास योजनाओं को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

विपक्ष पर तंज कसते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जब यूपीए सरकार ने 2005 में अपना पहला बजट पेश किया था, तब केवल एक लाख तक की छूट दी जाती थी। अब बीजेपी सरकार ने 12 लाख तक की छूट दी है। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें, फिर सवाल उठाएं।

#UnionBudget2025 #TaxReform #IncomeTaxExemption #UttarakhandDevelopment #BudgetForMiddleClass #FinanceMinister #BJPvsCongress #StateDevelopment #TaxRelief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version