Accident
दुकान में लगी भीषण आग में जिंदा जला युवक; लपते अधिक होने चलते नही निकल पाया बाहर, हुई मौत।
हल्द्वानी – हल्द्वानी में एक बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से सबकुछ जलकर खाक हो गया। वहीं, हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। जिससे युवक की मौत हो गई है। आग की तेज लपटों के कारण युवक बाहर नहीं निकल पाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने वाले युवक का नाम गौरव (21 वर्षीय) है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।