Breakingnews

अग्नि वीरों को निशुल्क भोजन देगी मोदी रसोई, सीएम धामी ने किया उद्घाटन।

Published

on

पौड़ी/कोटद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे जहां उन्होंने गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही मोदी रसोई का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी इस तरह की भर्ती में वह भी प्रतिभाग किया करते थे उस समय उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि मोदी रसोई अग्रिम वीर अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रसोई का काम करेगी जो भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की इस पहल से काफी अग्निवीर अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचेगा। इस दौरान युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पर दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version