Udham Singh Nagar

रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

Rudrapur News : रुद्रपुर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर आरोपियों ने 50 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भांजे समेत तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

रेशमबाड़ी निवासी लीलाधर एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीती शाम ड्यूटी पूरी कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। लीलाधर के भांजे राहुल ने युवकों को हंगामा करने से मना किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे।

घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

भांजे के साथ मारपीट होते देख लीलाधर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल के अलावा रामअवतार और अनुज पर भी चाकू से वार किए। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rudrapur News

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल, रामअवतार और अनुज का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रुद्रपुर के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version