ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Published

on

देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रांति पर्व अपने संदेश में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। राज्यपाल ने कोविड-19 के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version