Chamoli
सीएम धामी ने नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग; चमोली को 400 करोड़ की दी सौगात, बुनाई कताई कर पहाड़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद।

मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग।
गौचर में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब।
मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को दी बड़ी सौगात।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भोजपत्र पर कैलीग्राफी, पारंपरिक रांछ पर कालीन बुनाई और पैडल चरखे पर ऊन कताई के साथ पहाड़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद।
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के लिये 400 करोड से अधिक़ की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 97 करोड लागत़ की 260 योजनाओं का लोकार्पण तथा 303 करोड़ की 344 योजनाओं का शिलानयास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर मातृशक्ति को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
मुख्यमंत्री ने गौचर हवाई पट्टी से मेला मैदान तक विशाल रोड शो में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सीमांत के लोगों तथा स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कलश यात्रा और विद्यालय के बच्चों ने नंदा देवी राजजात, छोलिया नृत्य, पांडव नृत्य, मंगलगान, लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से रांछ पर कालीन बुनाई, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाया, पैडल चरखे पर ऊन कताई, रिंगाल की टोकरी बुनने और दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी भी की और महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना और अपनी पुरानी यादों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की सराहना करते हुए यात्रा मार्ग पर भी आउटलेट खोलने एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे कालीन, पंखी, दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लेन्टाना घास से बनाई गई उपयोगी सामग्री की भी सराहना की।


नंदा-गौरा महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मां नन्दा चमोली जिले के साथ ही पूरे गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजनीय है। मां नंदा को हम ध्यांण मानते हैं और एक विवाहित बेटी के रूप में मां नंदा की कैलाश विदाई के लिए हर साल सिद्वपीठ कुरूड़ से लोकजात यात्रा और 12 वर्षो में राजजात यात्रा आयोजित की जाती है। जबकि गौरा देवी पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की अगुवा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भगवान बद्रीनाथ की पावन भूमि है। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होना अपना सौभाग्य बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को विधानसभा में पारित कर जनता से किया वादा पूरा किया है। समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म-समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या किसी भी राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले और अब हर तरह की सब्सिडी सीधे उनके खाते में ही जमा हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं, बहनें आज कुटीर उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री के माणा गांव के भ्रमण के दौरान हमारी बहनों ने उनको भोजपत्र पर लिखा एक अभिनंदन पत्र भेंट किया था। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के 103 वॉ संस्करण में भी भोजपत्र के उत्पादों की जमकर सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ को हमने आत्मसात किया है। चमोली की जनता का हमेशा से उन्हें स्नेह मिलता रहा है। इसी का प्रतिफल है कि आज चार सौ करोड़ से भी अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर काम रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के नाते उनका ये प्रयास है कि प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हों, बिना देरी के उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियॉ प्रदान की। ग्राम नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37,500 हजार रुपये का चेक वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उत्साहवर्धक कार्य करने हेतु मत्स्य पालन में मुल्लागांव ग्वाड की लीला देवी व ग्राम पिण्डवाली की सीता देवी, परम्परागत हस्तशिल्प में अपर बाजार चमोली की सुनीता देवी, ग्राम गमशाली की रूकमणी देवी, पर्यटन क्षेत्र में मंडल की पूजा देवी तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में योगदान और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित ग्राम मठ की चन्द्रकला तिवारी, गोपेश्वर की मीना तिवारी और शशी देवली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। अस्पतालों में रिक्त चिकित्सकों के पदों को भरने का काम धामी सरकारी में संभव हुआ है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के विकास के लिए सीएम धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं और उनको राज्य सरकार बखूबी आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दायित्व धारी रमेश गढ़िया, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय जनता मौजूद थी।
Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार

Chamoli News : चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक यात्री बस लामबगड़ क्षेत्र के पास अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Table of Contents
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल
चमोली में आज बस संख्या CH02AA5747 बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस लामबगड़ के समीप पहुंची, उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक बहादुर सिंह ने धैर्य बनाए रखा और बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए सड़क किनारे मौजूद पहाड़ी चट्टानों की तरफ मोड़ दिया। बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
बस में कुल 32 तीर्थयात्री थे सवार
घटना के समय बस में कुल 32 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कमलेश शर्मा (60 वर्ष), निवासी राम विहार, बीरपुर, पंजाब तथा ओमानस शर्मा (14 वर्ष), निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चालक की सूझ-बूझ के चलते टला हादसा
गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि समय रहते चालक द्वारा लिए गए निर्णय के कारण बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Chamoli
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग

Chamoli News : कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील की है। उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि शस्त्रों का महत्व धर्म रक्षा के लिए है इसलिए उनके दुरुपयोग से बचें।
Table of Contents
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील
कर्णप्रयाग से मंलगवार को सामने आई घटना के बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है।
श्रद्धा और मर्यादा के साथ करें यात्रा
ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से प्रारंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
सभी श्रद्धालु यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा और मर्यादा के साथ यात्रा करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचे। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें और कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

शस्त्रों का महत्व धर्म रक्षा के लिए, दुरुपयोग से बचें
अपील में कहा गया है कि सिख धर्म में शस्त्रों का महत्व धर्म की रक्षा के लिए है, न कि उनके दुरुपयोग के लिए। इसलिए श्रद्धालु यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से शस्त्र साथ न लाएं। विशेष रूप से यात्रा पर आने वाले छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार के शस्त्र साथ रखने से बचाया जाए।
उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है ना बिगाड़ें माहौल
ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है, जिसकी पहचान देश-दुनिया में देवभूमि के रूप में है। यहां श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, मां गंगोत्री, मां यमुनोत्री सहित अनेक पवित्र तीर्थस्थल स्थित हैं। इन्हीं पावन स्थलों में श्री हेमकुंड साहिब का भी विशेष धार्मिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अतः श्रद्धालु यात्रा को पूरी आस्था, श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न करें। किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
big news
कर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल

Chamoli News : चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह एक विवाद ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति का रूप ले लिया। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
Table of Contents
कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक स्थानीय होटल संचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप चौकी परिसर और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया क्षेत्र में भी यातायात बाधित किया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौचर में यात्रा संचालन कुछ समय के लिए रोका
स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर गौचर क्षेत्र में यात्रा संचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और जाम के बाद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे राजमार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Cricket16 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Accident16 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Uttarakhand16 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Cricket12 hours agoIND-W vs BAN-W Dream11 Team Today: T20 WC 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand15 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
Uttarakhand14 hours agoउत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…
Uttarakhand13 hours agoहरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल खंगाल रही ई-मेल भेजने वाले का डिजिटल फुटप्रिंट
Uttarakhand11 hours agoस्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि






































