Politics
सीएम धामी ने स्वर्ण मंदिर में दरबार साहिब में दर्शन कर परिषर में की सेवा, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना।

अमृतसर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए एवं मत्था टेक वाहेगुरु जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे।
दरबार साहिब में दर्शन के बाद परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।
Dehradun
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में, उर्मिला सनावर ने लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार: हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने दोबारा गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण हो रहा है और झूठे मुकदमों में फँसाने की साज़िश रची जा रही है।
एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने लगाए पूर्व BJP विधायक पर गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में उर्मिला ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उर्मिला का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रिश्ते का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ रखा और बाद में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना दी। उन्होंने पुलिस से सुरेश राठौड़ की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
सुरेश राठौड़ पहले ही उर्मिला सनावर को पत्नी मानने से कर चुके हैं इंकार
उर्मिला और सुरेश राठौड़ के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्मिला ने खुद को राठौड़ की पत्नी बताया था। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने सुरेश राठौड़ को पार्टी से बाहर कर दिया था। हाल ही में सुरेश राठौड़ ने बयान दिया था कि उनकी एक ही पत्नी है रविंद्र कौर, और किसी अन्य महिला से उनका कोई वैवाहिक संबंध नहीं है। लेकिन इस बयान के तुरंत बाद उर्मिला का नया वीडियो आ गया, जिसने एक बार फिर सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से लगाई मदद की गुहार
उर्मिला सनावर के आरोपों पर अब पुलिस जांच की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। अब नज़र इस बात पर है कि मामला कानूनी बवाल बनता है या राजनीतिक भूचाल यहीं रुकता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि सुरेश राठौड़ को भाजपा पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है अब वह अपने जीवन में क्या कर रहे हैं उनका पर्सनल मुद्दा है कानून अपना काम कर रहा हैं।
Breakingnews
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 2,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं के हाथों में

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर आज मतदान शुरू हो गया है । पंचायत उपचुनाव में 321 पदों पर आज मतदान होना है जिसमें मतदाता आज 2266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही उपचुनाव को लेकर साड़ी तैयारियां कर दी थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 32 हजार 985 खाली पदों पर 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी।
लगभग 88 प्रतिशत प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
उत्तराखंड त्रिस्तरीय उपचुनाव में 32 हजार 985 पदों के के लिए 30 हजार 800 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच में 994 नामांकन पत्रों में त्रुटियां होने के कारण निरस्त कर दिए गए। वहीं 16 नवंबर को नाम वापसी के दिन 319 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन पत्रों के वापस होने के बाद 27 हजार 221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिसके चलते अब 321 पदों के लिए चुनावी मैदान में 2,266 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 321 पदों में से सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों के लिए 2,255 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के लिए मैदान में हैं। पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए 9 उम्मीदवार और जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
रुद्रप्राग के बजीरा वार्ड पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी
रुद्रप्रयाग के बजीरा वार्ड सीट पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। मतदाओं में उपचुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बजीरा जिला पंचायत सीट निर्वाचित होने वाली बिमला बुटोला देवी का कुछ समय पहले आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी बता दें की बजीरा वार्ड सीट ओबीसी आरक्षित है।
Breakingnews
नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 नवंबर को होगा शपथग्रहण

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नितीश कुमार की अगुवाई में दोबारा बनेगी सरकार। नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ नितीश कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद 20 नवंबर को पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें नितीश कुमार 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वयं नीतीश कुमार पहुंचे।
प्रधानमंत्री ओर गृह मंत्री समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया बातचीत में बताया कि 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
सम्राट चौधरी समेत दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं इस बार
भाजपा विधायक दल की ओर से एक बार फिर सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भी पार्टी हाई कमान ने सम्राट चौधरी पर भरोसा जताकर उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। साथ ही विजय सिन्हा को भाजपा विधायक दल का उपनेता चुन कर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
big news8 hours agoIMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर
धर्म-कर्म5 hours agoWinter Chardham Yatra : अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
big news4 hours agoUKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका
Dehradun8 hours agoसीएम धामी के औचक निरीक्षण के बाद बदली ISBT की तस्वीर, सफाई से लेकर व्यवस्थाएं हुई चकाचक
Dehradun2 hours agoDehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
big news7 hours agoUttarakhand : किसानों के लिए अच्छी खबर, गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
Breakingnews7 hours agoकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की राजयपाल से मुलाकात, राजभवन का नाम लोक भवन करने पर दी बधाई
Breakingnews5 hours agoनेत्र दान (Eye Donation) कर हमेशा याद रहेगा जगदीश, पीआरडी जवान का समाज को सन्देश



































