Haryana
सीएम धामी ने कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नागरिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग, बोले एक ओर कौरव रूपी इंडी गठबंधन की पार्टियां हैं तो दूसरी ओर धर्मध्वज लिए प्रधानमंत्री मोदी।

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग
एक ओर कौरव रूपी इंडी गठबंधन की पार्टियां हैं तो दूसरी ओर धर्मध्वज लिए प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री धामी
विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री धामी
भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है : मुख्यमंत्री धामी
हरियाणा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वृन्दावन गार्डन, कैथल, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रबुद्ध नागरिको का स्वागत करते हुए कहा कि वह कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा नवीन जिन्दल कर्मठ नेता हैं, उन्होंने पूर्व में कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान देना है। कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कौरव रूपी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री जी चल रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर विकसित भारत के संकल्प हेतु दिन-रात काम कर रहे हैं। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में हर सेक्टर में विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया गया है। आज हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकासित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सम्मलेन से विश्व ने भारत के सामर्थ को देखा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। आज सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। इंडी गठबंधन देश में झूठ फैलाकर सत्ता में आकर फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहते हैं। विपक्षी का गठबंधन जनता को भ्रम में डालने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। विपक्ष के लोग भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सत्ता हासिल करने के लिए इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
इस अवसर पर अशोक गुज्जर, विधायक लीलाराम, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Haryana
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिताजी को दी श्रद्धांजलि , परिवार के प्रति जताईं अपनी संवेदनाएं…..

गुरुग्राम : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके साथ इस कठिन समय में खड़े होने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।” उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और इस दुखद घड़ी में उनके साथ अपनी पूरी सहानुभूति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह समय अत्यंत दुखद है और उनका दिल पूरी तरह से भूपेंद्र यादव और उनके परिवार के साथ है। उन्होंने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ कुछ समय बिताते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल देने की कोशिश की।
धामी ने दिवंगत पिताजी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। इस भावुक मौके पर मुख्यमंत्री धामी का शोक संवेदना व्यक्त करना और उनके परिवार के प्रति एकजुटता दिखाना विशेष रूप से सराहा गया।
Breakingnews
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस…..

हरयाणा : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार (20 दिसंबर) को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष के थे। ओमप्रकाश चौटाला की राजनीतिक यात्रा ने उन्हें हरियाणा की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा बना दिया था, और वह पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
ओमप्रकाश चौटाला का मुख्यमंत्री पद पर पहला कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 को शुरू हुआ था, जो 171 दिनों तक चला। इसके बाद, उन्होंने 12 जुलाई 1990 को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन इस बार उनका कार्यकाल केवल पांच दिन का था। चौटाला की तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की यात्रा 22 मार्च 1991 को शुरू हुई, लेकिन उनका कार्यकाल केवल 15 दिनों का रहा।
ओमप्रकाश चौटाला ने फिर 24 जुलाई 1999 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद संभाला और 2 मार्च 2000 तक इस पद पर रहे। उनके अंतिम कार्यकाल की शुरुआत 2000 में हुई और उन्होंने 2005 तक मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनेलो सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
Automobile
अक्षम पाए गए 182 शिक्षक और कर्मियों को अनिवार्य रिटायरमेंट का नोटिस जारी…

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम 182 शिक्षक और कार्मिकों के खिलाफ अनिवार्य रिटायरमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इन शिक्षकों और कर्मचारियों की पहचान करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट से पहले अपना पक्ष रखने का समय दिया जा रहा है।
शिक्षा महानिदेशक झरना कामठान ने बताया कि यह कदम राज्य सरकार की स्वास्थ्य और कार्यक्षमता के आधार पर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने के निर्देश के तहत उठाया गया है। विभाग द्वारा चिन्हित किए गए ये शिक्षक और कार्मिक शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम पाए गए हैं, जिनकी कार्यक्षमता सामान्य शैक्षिक दायित्वों के निर्वहन में प्रभावी नहीं रही है।
अपना पक्ष रखने का अवसर
इन 182 शिक्षक और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। यदि कोई शिक्षक या कर्मी इस निर्णय पर आपत्ति जताता है, तो उसकी समीक्षा की जाएगी और अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा।
#Dehradun #EducationDepartment #RetirementNotice #TeachersRetirement #PhysicallyChallengedEmployees #UttarakhandEducation #RetirementProcess #MentalHealth #EducationImprovement #EmployeeRights
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…