Dehradun
सीएम धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका किया विमोचन।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ. आर. आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखण्ड’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विकास पुस्तिका राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का माध्यम होती है।
उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से अपेक्षा की कि सूचना तकनीकि के इस दौर में इस प्रकार की विकास पुस्तिकाओं को ई-बुक के रूप में भी प्रस्तुत किया जाय, ताकि लोग अपने मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना के इन 23 वर्षों में पहली बार बहुत से काम हुए हैं। राज्य में पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई के लिए हमने नकल विरोधी कानून लागू किया है, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है।
राज्य में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है। आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किया गया है यही नहीं पहली बार उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास एवं प्रगति हमारा लक्ष्य है अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा रही है। निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने में निवेशकों, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, समिट में इंग्लैंड, आबूधाबी समेत अन्य देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ को एक नये उत्तराखंड के निर्माण की शुरूआत बताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस शुरूआत को इसकी मंजिल तक पहुंचायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी माता, बहनें लखपति बन सकें इसके लिये लखपति दीदी योजना लायी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ अन्य लोगों द्वारा राज्य के पारम्परिक उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राण्ड से भी बेहतर ढंग से हो सकेगी तथा आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया को सरकार और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि मीडिया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य करती है, तथा जनहित के मुद्दों तथा आम लोगों की समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने वैश्विक इंवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये भी सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।
सचिव सूचना शैलेश बगौली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया तथा महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पांडवाज बैण्ड, प्रीतम भरतवाण एवं लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति भी दी। सभी ने लोक कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Dehradun
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज

Ankita murder case : प्रकरण से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को और गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में संशोधन किया है।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
पुलिस का आरोप है कि सुरेश राठौर पर कथित तौर पर दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने की मंशा से कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किए गए, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत पक्ष में कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम को देखते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
हरिद्वार और देहरादून में दर्ज हैं कई मुकदमे
इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें कुछ राजनीतिक नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी।

जमानत अर्जी भी हुई खारिज
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन सामग्रियों के सार्वजनिक होने से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, रिकॉर्डिंग्स तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Dehradun15 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Breakingnews17 hours agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
Cricket17 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news18 hours agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Cricket15 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun14 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat11 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार











































