Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में की 11 बड़ी घोषणाएं….जाने।

Published

on

रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे…जहा उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की।

घोषणाओं का विवरण:-

1- मन्दाकनी शरदोत्सव एवं कृषि उद्योगिक विकास मेला, अगस्तमुनी को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।

2- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

3- गौरीकुण्ड में स्थित मॉ गौरी के मन्दिर का सौन्दर्याकरण किया जाएगा।

4- द्वितीय केदार श्री मद्यमहेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा।

5- दशज्यूला क्षेत्र के स्थान जागतोली में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी।

Advertisement

6- छेनागाड पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।

7- राजकीय पालीटेक्निक चोपता के भवन का निर्माण किया जाएगा।

8- अगस्तमुनी खेल मैदान से चाका हेतु मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

9- लमगौण्डी देवलीघडी ग्राम तीनसोली मोटर मार्ग का नाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड में शहीद हवलदार देवेन्द्र सिंह राणा के नाम पर किया जाएगा।

10- भीरी- मक्कू मोटर मार्ग से परकण्डी सिरवा तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

11- ऊखीमठ में गुप्तकाशी जाखधार त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version