Breakingnews

धराली पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों के साथ ली शपथ

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का हाल जानने के लिए गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। निरीक्षण से पहले कांग्रेस नेताओं ने आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा, इंटरनेट बंद करने का आरोप

धराली से वीडियो जारी करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से ठीक पहले इंटरनेट बंद किया गया, जबकि इससे पहले सेवाएं सामान्य थीं। उन्होंने बताया कि टीम ने सबसे पहले मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद स्थानीय लोगों से मिलकर आपदा प्रभावित क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और उनकी जरूरतों का निरिक्षण किया।

“सरकार मलबे में फंसे शव तक नहीं निकाल पा रही” – गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह क्षेत्र को फिर से सामान्य स्थिति में लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए, लेकिन जब मलबे में दबे शवों को निकालने तक में तेजी नहीं है, तो पुनर्निर्माण की उम्मीद कैसे करें।
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को क्षतिपूर्ति न देने की बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक आपदा से पहले ये प्रतिष्ठान टैक्स देते थे और पर्यटन और जीएसडीपी में योगदान करते थे, ऐसे में संकट के समय सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।

केदारनाथ आपदा का उदाहरण

गणेश गोदियाल ने कहा कि केदारनाथ आपदा के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने होटल, ढाबा और व्यापार संचालकों को स्वयं नुकसान का आकलन कर एफिडेविट जमा करने की प्रक्रिया अपनाई थी, जिसके आधार पर उन्हें क्षतिपूर्ति दी गई थी। धराली आपदा को भी उसी श्रेणी में रखते हुए समान राहत देने की मांग उठाई गई।

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता की मांग

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हो रहा है, जबकि धराली के प्रभावित व्यावसायियों के लिए इसमें से कोई राशि आवंटित नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सरकार प्रभावित दुकानदारों और कारोबारियों से एफिडेविट लेकर नुकसान का आकलन करे और राहत राशि जारी करे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों के साथ ली प्रतिज्ञा

धराली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र को दोबारा हरा-भरा और सुरक्षित बनाने की प्रतिज्ञा ली।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार यदि पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए ठोस योजना नहीं बनाती, तो कांग्रेस सत्ता में आने पर धराली को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा मुखवा गांव से घोषित ‘घाम तापो’ योजना का भी उल्लेख किया, जिसे वे अपने लिए लाभ की बजाय परेशानी मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version