Dehradun

देहरादून: एलोराज बैकरी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक !

Published

on

देहरादून: आज सुबह देहरादून के एश्ले हॉल स्थित एलोराज की बैकरी में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते बैकरी के अंदर रखा पूरा सामान जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस भीषण आग में करीब 15 से 20 लाख रुपए के सामान के जलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

#FireIncident #DehradunBakery #AshleyHall #FireDamage #LossofProperty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version