Breakingnews
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त
Dehradun News : विकासनगर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुल्डोजर एक्शन कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी तहसील प्रशासन की टीम ने तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Table of Contents
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
सीएम धामी के दिशा निर्देशों के तहत सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर विकासनगर तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित बल्लूपुर पाउंटा साहिब हाईवे के आसपास मौजूद सरकारी जमीनों पर भूमाफिया गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं। वो सांठगांठ कर सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं।
सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त
ऐसी ही शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करते हुए आज तहसील प्रशासन की टीम ने एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में सुद्धोवाला, ईस्ट हाप टाउन और झाझरा क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई को अंजाम देकर सरकारी भूमि पर बने मकान, अवैध प्लाटिंग और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर करीब तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

जिसको लेकर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार का कहना है कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।