Breakingnews
बद्रीनाथ भगवान के दर्शन करने पहुचें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, लिया आशीर्वाद।
बद्रीनाथ – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम भी जाएंगे।

इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान और मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।