Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों से की मुलाकात, अग्निवीर योजना को लेकर कही ये बाते…
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की, जिसमें उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में ईसीएचएस और सीएसडी सुविधाओं में आ रही परेशानियों, उनके विस्तार, और अन्य समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया।

राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एमडी ईसीएचएस के साथ बैठक कर जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व सैनिकों से नशामुक्त अभियान, होम स्टे और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने में भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।
बैठक में अग्निवीर योजना पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कहा कि यह योजना सेना में युवा ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने अग्निवीरों के प्रशिक्षण को उच्चतम स्तर का बताया और कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण के प्रावधानों पर कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल ने युवाओं में इस योजना के प्रति उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
#Governor, #GurmeetSingh, #met, #ex-servicemen, #AgniveerScheme, #deharduncity, #uttarakhand