Business

जून में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद, जानिए पूरी लिस्ट और कारण

Published

on

Bank Holidays June 2025: अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जून 2025 की बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के मुताबिक 16 जून से 30 जून के बीच कुल 6 दिन ऐसे हैं जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस हफ्ते यानी सोमवार 16 जून से 21 जून तक देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे इसलिए आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। अब जानते हैं जून के बचे हुए दिनों में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट वो भी कारण सहित….

जून 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट (16 जून से 30 जून तक)

21 जून 2025 (शनिवार): वट पूर्णिमा के कारण मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।

22 जून 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, देशभर में सभी बैंक बंद।

26 जून 2025 (गुरुवार): जम्मू और श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस की छुट्टी पर बैंक बंद।

28 जून 2025 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, देशभर में सभी बैंक बंद।

29 जून 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, देशभर में सभी बैंक बंद।

30 जून 2025 (सोमवार): रेमना नी पर्व के कारण आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं भले ही बंद रहेंगी…लेकिन सभी प्रकार की ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। यानी आप पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट या खाते से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

#BankHolidayJune2025 #RBIBankHolidayList2025 #BankClosedDatesJune2025 #BankHolidayTodayIndia #BankHolidaysThis Week

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version