Crime
नानकमत्ता हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 02 और षडयंत्रकारियों सतनाम सिंह और सुलतान सिंह को किया गया गिरफ्तार ।

उधमसिंह नगर – बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए शार्प शूटर अमरजीत सिंह को उकसाने वाला सुल्तान सिंह आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा राज्य के जींद जिले से गिरफ्तार किया। सुल्तान के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

नानकमत्ता थाने में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में शामिल शाहजहांपुर (यूपी) निवासी सतनाम सिंह को शुक्रवार रात लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार रात को ही बिलासपुर (यूपी) निवासी सुल्तान सिंह को भी हरियाणा राज्य के जींद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 20 हजार के ईनामी बदमाश सुल्तान को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी की विभिन्न टीमों ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दबिशें दीं। लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। मैनुअल इनपुट और सर्विलास की मदद से सुल्तान को पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र जिला जींद से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि सुल्तान ने तराई क्षेत्र में गुरुद्वारों और सिख समुदाय से जुड़े धार्मिक स्थलों पर वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश के कारण कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए दिलबाग, बलकार, बरगट, हरविंदर उर्फ पिंदी व सतनाम को षड्यंत्र में शामिल किया था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। शूटरों को पैसा और संसाधन उपलब्ध कराने में भी सुल्तान की भूमिका रही। जबकि दूसरे गिरफ्तार आरोपी सतनाम सिंह ने दिलबाग, बलकार, परगट और हरविंदर उर्फ पिंदी के साथ मिलकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा था।
पुलिस कार्यवाही
घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा जसवीर सिंह निवासी चारूबेटा थाना खटीमा की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता पर एफ0आई0आर0 नंबर 83/2024 धारा 302/34/120B भादवि बनाम सरबजीत सिंह आदि कुल 02 नामजद व 03 बाईस्तवा अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
विवेचना श्री बहादुर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा ग्रहण कर विवेचना प्रारम्भ की गयी तथा फॉरेन्सिक, दस्तावेजी, सीसीटीवी, बयानात चश्मदीद गवाहान व सर्विलांस की सहायता से ठोस साक्ष्य संकलन कर दिनांक 03-04-2024 को 02 अभियुक्तगण दिलबाग सिंह व अमनदीप सिंह उर्फ काला, दिनांक 04-04-2024 को 02 अभियुक्तगण बलकार सिंह व हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी, दिनांक 06-04-2024 को 02 अभियुक्तगण जसपाल सिंह व परगट सिंह व दिनांक 07-04-2024 को 01 अभियुक्त सुखदेव सिंह उर्फ सोनू गिल की गिरफ्तारी की गयी तथा घटना में प्रयुक्त 02 कारें, डीवीआर, मोबाईल फोन आदि बरामद किये गये ।
मुकदमें में वांछित मुख्य अभियुक्त शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा व सरबजीत सिंह के वारंट प्राप्त कर उन पर 01 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा की दिनांक 09-04-2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होना व अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होना ज्ञात हुआ है । जिसके सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में एफ0आई0आर0 नंबर 256/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमरजीत पंजीकृत किया गया है ।
दिनांक 12.04.2024 को वांछित अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह व 20 हजार के इनामी अभियुक्त सुल्तान सिंह पुत्र इन्दर सिंह की गिरफ्तारी
मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सतनाम सिंह की गिरफ्तारी के लिए मुकदमें के लिए गठित SIT की बिभिन्न टीमों को तैनात किया गया तथा उन्हें लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिये जा रहे थे । इस दौरान अभियुक्त सतनाम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा परन्तु गठित टीम द्वारा प्रोफेशनल पुलिसिंग करते हुए वांछित अभियुक्त को दिनांक 12.04.2024 को गौरीफंटा जिला लखीमपुरखीरी से गिरफ्तार किया ।
मुकदमा उपरोक्त में 20 हजार के इनामी सुल्तान को गिरफ्तार करने के लिए भी SIT की विभिन्न टीमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिस देती रही परन्तु अभियुक्त बहुत ही शातिर होने व लम्बे आपराधिक इतिहास के कारण शातिराना तरीके से अपने ठिकाने बदलकर खुद को छुपाता रहा । परन्तु गठित टीमों द्वारा मैनुअल इनपुट व सर्विलॉस की सहायता से अभियुक्त सुल्तान को पिल्लूखेडा थाना क्षेत्र जनपद जिन्द हरियाणा से दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध में भूमिकाः
अभियुक्त सतनाम द्वारा अपने सह अभियुक्तों दिलबाग, बलकार, परगट व हरविन्दर उर्फ पिन्दी के साथ मिलकर बाबा तरसेम की हत्या का षडयन्त्र रचा । इस षडयन्त्र को पूरा करने के लिए उन्होंने आवास विकास स्थित गुरुद्वारे व दिलबाग के घर पर की गई मीटिंगों में विस्तृत योजना बनायी तथा हत्या हेतु सरबजीत व अमरजीत नाम के पेशेवर अपराधियों को अपने साथियों के साथ मिलकर पैसा, मोबाईल, हथियार व अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर साजिस को अंजाम तक पहुंचाया व घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था ।
अभियुक्त सुल्तान
तराई क्षेत्र में गुरुद्वारों व सिक्ख समुदाय से जुडे धार्मिक स्थालों पर वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश के कारण अभियुक्त सुल्तान द्वारा कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर बाबा तरसेम की हत्या करने के लिए दिलबाग, बलकार, परगट व हरविन्दर उर्फ पिन्दी व सतनाम को षडयन्त्र में शामिल करते हुए सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । अभियुक्त के मुख्य शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा से सीधा सम्पर्क भी प्रकाश में आया है । षडयन्त्रकारियों को इस हत्या के लिए जोडने व शूटर्स को पैसा व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने में भी अभियुक्त सुल्तान की मुख्य भूमिका रही है ।
मुकदमें में वांछित व 01 लाख के ईनामी अभियुक्त सरबजीत सिंह की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है ।
बाईस्तवा अभियुक्तगणों की अपराध में संलिप्तता विषयक ठोस साक्ष्य संकलन वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है ।
घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तगणों के विषय में जानकारी जुटाकर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
1-सुल्तान सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी गदाफार्म थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र करीब 55 वर्ष
2-सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बंडा जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 उम्र करीब 51 वर्ष
वांछित अभियुक्तगण का विवरण
1-सरबजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी मियाविंड थाना वैरोवाल जिला तरनतारण पंजाब (शूटर)
बाईस्तवा एफ0आई0आर0 अभियुक्तगण जिनके अपराध में संलिप्पता विषयक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है ।
1- बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज रामपुर उ0प्र0
2- प्रीतम सिंह संधू पुत्र लाल सिंह निवासी खेमपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
3- हरवंश सिंह चुघ पुत्र रणजीत सिंह चुघ निवासी गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
4- फतेहजीत सिंह खालसा पुत्र सुक्खन सिंह निवासी बिलहरा माफी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तगण
अभियुक्त सुल्तान सिह का आपराधिक इतिहास
1-FIR N0-1464 ए/2010 धारा 147/323/324 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
2-FIR N0-403/2008 धार 147/379/504/506 भादवि व 3(1)एससी/एसटी एक्ट थाना बिलासपुर उ0 प्र0
3-FIR N0-443/1996 धारा 307/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
4-FIR N0-1124/2005 धारा 467/468/471/420 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र
5-FIR N0-369/2008 धारा 147/148/307/323/504/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
6-FIR N0-494/2010 धारा 307/417/148/392/323 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
7-FIR N0-320/2011 धारा 147/323/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
8-FIR N0-18/2005 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 411/467/468/420/471 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
9-FIR N0-14/2005 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 411/467/468/420/471/120B भादवि थाना भोट रामपुर उ0 प्र0
10-FIR N0-18/2005 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411 भादवि थाना भोट रामपुर उ0 प्र0
11-FIR N0-83/2024 धारा 302/307/34/120B भादवि थाना नानकमत्ता जिला उधम सिह नगर
अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बंडा जिला शाहजहाँपुर
1-FIR N0-861/2009 धारा 324/323/504/506 भादवि थाना बंडा जिला शाहजहापुर उत्तर प्रदेश
2-FIR N0-83/2024 धारा 302/307/34/120B भादवि थाना नानकमत्ता जिला उधम सिह नगर।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- NRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
- ITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
- रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
- मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- NRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
- ITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
- रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
- मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- NRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
- ITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
- रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
- मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Breakingnews24 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Cricket16 hours agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Chamoli20 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat23 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Dehradun20 hours agoमसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Almora17 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Roorkee19 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
Cricket2 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11





































