Nainital
कुमाऊं विवि केंद्रीय पुस्तकालय शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जायेगा, युवा पीढ़ी अधिकारी के जीवन से लेगी प्रेरणा।

नैनीताल – राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ऑनलाइन माध्यम से कुमाऊं विवि के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश सिंह अधिकारी के नाम पर रखने की घोषणा की। राज्यपाल ने मेजर अधिकारी के त्याग और बलिदान को किया याद। साथ ही कहा कि पूर्ण विश्वास है कि युवा पीढ़ी शहीद मेजर राजेश अधिकारी के जीवन से प्रेरणा लेगी।
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में विवेकानंद भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह ऑनलाइन जुड़े। राज्यपाल एवं कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने कहा कि यह कुमाऊं विवि के लिए गर्व का विषय है कि मेजर राजेश अधिकारी ने अपनी बीएससी की पढ़ाई डीएसबी परिसर से की थी।
शुरुआत से ही सेना के प्रति उनमें जो जज्बा था वो उन्हें प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी में ले आया और 11 दिसंबर वर्ष 1993 को मेजर राजेश सिंह अधिकारी भारतीय सैन्य अकादमी से ग्रेनेडियर में कमिशन हुए। उन्होंने कहा कि भले ही आज कारगिल युद्ध को 24 साल पूरे हो गए हों लेकिन कारगिल युद्ध में अपनी शहादत देने वाले शहीद मेजर राजेश अधिकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि आज गर्व की अनुभूति हो रही है कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुमाऊं विवि के एल्युमिनाई मेजर राजेश अधिकारी के नाम पर केंद्रीय पुस्तकालय का नाम रखे जाने के ऐतिहासिक पलों के हम सभी साक्षी बन रहे हैं।
Ramnagar
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन

Ramnagar News : रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में दर्शनों पर रोक लगा दी गई है। अगले एक महीने तक श्रद्धालु मंदिर के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
Table of Contents
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इन दिनों चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मुख्य मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन ने जानकारी देते हुए बताया कि मां गिरिजा देवी के टीले को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के मुख्य मंदिर तक पहुंचने पर रोक लगाई गई है।
अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
अगले एक महीने 30 अप्रैल से 30 मई तक श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर सकेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां गिरिजा देवी की चरण पादुका के दर्शन किए जा सकते हैं।
मंदिर के टीले में आईं दरारों को किया जा रहा है ठीक
बता दें कि साल 2010 की बाढ़ के बाद से ही गर्जिया मंदिर के टीले में दरारें आनी शुरू हो गई थीं, जो समय के साथ बढ़ती चली गईं। इससे मंदिर की संरचना को खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद सिंचाई विभाग द्वारा लगातार मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए और मई 2024 में पहले चरण का कार्य पूरा किया गया।

फिलहाल दूसरे चरण का कार्य तेजी से जारी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार, मंदिर का क्षेत्र बेहद संवेदनशील है एक ओर बहती नदी और दूसरी ओर कमजोर हो चुका टीला, जिससे कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान नदी के भीतर करीब 5 मीटर तक खुदाई की जा रही है, जहां लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में कार्य को बेहद सावधानी के साथ अंजाम दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो।
15 जून तक बढ़ाई जा सकती है अवधि
उन्होंने बताया कि इससे पहले फरवरी में भी कुछ दिनों के लिए मंदिर को बंद किया गया था। वहीं 10 मार्च से 30 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कार्य अभी हाई फ्लड लेवल (HFL) तक नहीं पहुंच पाया है। इसी को देखते हुए अब मंदिर को 30 मई तक बंद रखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को 15 जून तक भी बढ़ाया जा सकता है।
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
Cricket12 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news11 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar9 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Haridwar13 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Haridwar6 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun6 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर






































