Dehradun
Mahadev: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की महादेव की पूजा
देहरादून: सावन के पावन प्रथम सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवाधिदेव महादेव Mahadev का संपूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शिवालय में पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की। सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और प्रथम सोमवार को किए गए जलाभिषेक और पूजन का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने आस्था और श्रद्धा के साथ महादेव का पूजन कर अपने परिवार, समाज और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही मेरी कामना है।