Job

Nainital Bank Recruitment 2025-26: 185 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानिए योग्यता, सैलरी, आयु सीमा…

Published

on

Nainital Bank Recruitment 2025-26: बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर

Nainital Bank Recruitment 2025-26: नैनीताल बैंक ने नई भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो तैयार हो जाइए ये मौका आपके लिए है। नैनीताल बैंक ने कुल 185 पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। साथ ही नौकरी के साथ आकर्षक सैलरी पैकेज भी रखा है। इनमें कस्टमर सर्विस एसोसिएट ( CSA ), प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), और रिस्क ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2026 रखी गई है, और उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन फ़ॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से बैंक अपनी टीम को मजबूत करने के साथ-साथ बेहतर ग्राहक सेवा, जोखिम प्रबंधन और प्रबंधन क्षमताओं को और बेहतर करना चाहता है। ये आपके लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इसमें विभिन पदों के लिए अलग-अलग पे लेवल के मुताबिक सैलरी राखी गई है, जिसमे अधिकतम सैलरी 93,960 तक राखी गई है। योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचने के बाद नैनीताल बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पदों की जानकारी और पात्रता मानदंड

Nainital Bank Recruitment 2025-26: बैंक ने भर्ती के लिए 185 अलग-अलग पदों पर नोटीकेशन जारी किया है। जिसमें से आप अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी पद पर आवेदन कर सकते हैं। जिन में सभी पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।

Nainital Bank Recruitment 2025-26 — पदवार वैकेंसी और आयु सीमा तालिका


Sl. No.पद का नामरिक्तियाँन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
1कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)7121 वर्ष32 वर्ष
2प्रॉबेशनरी ऑफिसर (PO) ग्रेड/स्केल-I4021 वर्ष32 वर्ष
3रिस्क ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I321 वर्ष32 वर्ष
4चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) – ग्रेड/स्केल-I321 वर्ष32 वर्ष
5आईटी ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I1521 वर्ष32 वर्ष
6लॉ ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I221 वर्ष32 वर्ष
7क्रेडिट ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I1021 वर्ष32 वर्ष
8एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I1021 वर्ष32 वर्ष
9एचआर ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I421 वर्ष32 वर्ष
10मैनेजर – आईटी (ग्रेड/स्केल-II)1525 वर्ष35 वर्ष
11मैनेजर – रिस्क (ग्रेड/स्केल-II)225 वर्ष35 वर्ष
12मैनेजर – चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) – ग्रेड/स्केल-II525 वर्ष40 वर्ष
13मैनेजर – लॉ (ग्रेड/स्केल-II)225 वर्ष40 वर्ष
14मैनेजर – सिक्योरिटी ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-II)3अधिकतम 45 वर्ष

Education Qualification – शैक्षणिक योग्यता

नैनीताल बैंक ने सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जिसे आप पदानुसार देख सकते हैं। इसके साथ ही एक उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पद के साथ-साथ ऑफिसर कैडर के पदों के लिए भी आवेदन कर सकता है। लेकिन इसमें, ऑफिसर कैडर में उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है— यानी स्केल-I (PO/SO) या स्केल-II (PO/SO) में से किसी एक के लिए।

Educational Qualification & Experience

Sl No.पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता (30.11.2025 तक)पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव (30.11.2025 तक)
1Customer Service Associate (CSA)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation / Post Graduation न्यूनतम 50% अंकों के साथ; कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान वरीयता योग्यNIL
2Probationary Officer (Scale-I)किसी भी विषय में Graduation / Post Graduation, न्यूनतम 50% अंकों के साथ; भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्रीNIL
3Risk Officer (Scale-I)MBA (Finance) / Master’s in Mathematics, Statistics, Econometrics (Regular/Full-time) न्यूनतम 60%; वरीयता: IIBF/ NIBM/ GARP FRM I/II/ CFA प्रमाणपत्रNIL
4Chartered Accountant (CA) – Scale-IICAI से Qualified Chartered AccountantNIL
5IT Officer (Scale-I)कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में 4-वर्षीय Engineering Degree OR संबंधित विषयों में Post Graduation OR DOEACC ‘B’ Level; Graduation/PG में 60% अंकNIL
6Law Officer (Scale-I)LLB डिग्री; वरीयता – Master’s Degree; Graduation में न्यूनतम 50% अंकNIL
7Credit Officer (Scale-I)संबंधित क्षेत्र में Graduation; न्यूनतम 50% अंकNIL
8Agricultural Field Officer (Scale-I)Agriculture/ Dairy/ Food Tech/ Agri Engineering आदि में Graduation; न्यूनतम 50% अंकNIL
9HR Officer (Scale-I)Graduation + 2-वर्षीय Full-Time PG Degree/ Diploma (HR/IR/HRD/Social Work/Labour Law); Graduation व PG में 50% अंकNIL
10Manager – IT (Scale-II)IT/CS/Electronics आदि में 4-वर्षीय Engineering Degree OR संबंधित PG Degree OR DOEACC ‘B’ level; Graduation व PG में 60% अंक2 वर्ष बैंक/फाइनेंशियल संस्थान में IT Officer; वरीयता: CCNP, Oracle OCA/OCP, Azure, RHCSA, CEH, CISSP आदि
11Manager – Risk (Scale-II)MBA (Finance) / Master’s in Maths/Statistics/Econometrics, 50% अंक; संबंधित Risk Certifications वरीयता योग्यबैंक/NBFC में 2 वर्ष अनुभव, जिसमें 1 वर्ष Risk Management (Operational/Credit/Market) का अनुभव
12Manager – Chartered Accountant (CA) – Scale-IIICAI से Qualified CA; वरीयता – JAIIB/CAIIB प्रमाणपत्रबैंक/ NBFC/ Audit Firm/ Pvt-Ltd कंपनी में CA के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष अनुभव
13Manager – Law (Scale-II)LLB, Bar Council में Enrolled; वरीयता – Master’s Degree; Graduation/PG में 50% अंकबैंक/ FI में 2 वर्ष Officer OR 3 वर्ष स्वतंत्र Advocay (जिसमें 1 वर्ष बैंक/ FI में Law Officer अनुभव)
14Manager – Security Officer (Scale-II)किसी भी विषय में Graduation न्यूनतम 50% अंकभारतीय सेना/नौसेना/वायुसेना में Officer न्यूनतम 5 वर्ष अनुभव (Captain या समकक्ष) OR अर्धसैनिक बल में Deputy Commandant रैंक पर 5 वर्ष अनुभव

कितनी होगी सैलरी ?

नैनीताल बैंक ने सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतन तय किया है। जिसमें 24,050 से लेकर 93,960 तक वेतन मिल सकता है। इसलिए ये मौका हाथ से जाने मत दीजिए। पदों के अनुसार वेतन आप नीचे देख सकते हैं।

Nainital Bank Recruitment 2025-26– पद अनुसार वेतनमान (Pay Scale)

Sl. No.पद का नामपे स्केल (Pay Scale)आसान शब्दों में अनुमानित मासिक वेतन
1कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)24050-1340/3 → 28070-1650/3 → 33020-2000/4 → 41020-2340/7 → 57400-4400/1 → 61800-2680/1 → 64480लगभग ₹24,000 – ₹64,000 (प्रमोशनों के अनुसार बढ़ता हुआ)
2–9ऑफिसर्स (Grade/Scale-I)48480-2000/7 → 62480-2340/2 → 67160-2680/7 → 85920लगभग ₹48,000 – ₹85,000
10–14मैनेजर्स (Grade/Scale-II)64820-2340/1 → 67160-2680/10 → 93960लगभग ₹65,000 – ₹94,000

How To Apply – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Nainital Bank Recruitment 2025-26: भर्ती आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. विवरण भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क (Application Fee) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद, भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

Official Notification PDF

आवेदन शुल्क – Registration Fees

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अवधि: 12 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक

पद श्रेणीआवेदन शुल्कशुल्क विवरण
CSA (Customer Service Associate)₹1000GST सहित
Scale-I & Scale-II Officers₹1500GST सहित

Exam Pattern

परीक्षा पैटर्न – Customer Service Associate (CSA) / Generalist Officer

Sr. No.विषय (Test Name)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकभाषाअवधि
1Reasoning4040केवल अंग्रेज़ी35 मिनट
2English Language404035 मिनट
3General Awareness (Banking Focus)404020 मिनट
4Computer Knowledge404020 मिनट
5Quantitative Aptitude404035 मिनट
कुल200200केवल अंग्रेज़ी145 मिनट

परीक्षा पैटर्न – Specialist Officers

Sr. No.विषय (Test Name)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकभाषाअवधि
1Reasoning4040केवल अंग्रेज़ी35 मिनट
2English Language404035 मिनट
3General Awareness (Banking Focus)404020 मिनट
4Professional Knowledge404020 मिनट
5Quantitative Aptitude404035 मिनट
कुल200200केवल अंग्रेज़ी145 मिनट

नेगेटिव मार्किंग (Penalty for Wrong Answer)

प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (¼ मार्क) काटा जाएगा।

Nainital Bank Recruitment 2025-26 : महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: 18 जनवरी 2026

यदि आवेदन प्रक्रिया या भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हो, तो उम्मीदवार recruitment@nainitalbank.co.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
बैंक की ओर से प्रकाशित जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।

FAQs

Nainital Bank Recruitment 2025-26 total vacancies ?

कुल 185 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है

आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?

ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

हर पद के लिए अलग योग्यता तय है—
Graduation, Post Graduation, MBA, LLB, CA, Engineering, Agriculture आदि विषयों में डिग्री आवश्यक है।

सैलरी कितनी मिलेगी?

CSA: 24,050 – 64,480
Scale-I Officers: 48,480 – 85,920
Scale-II Managers: 64,820 – 93,960

परीक्षा पैटर्न क्या है?

CSA/PO/SO के लिए कुल 200 प्रश्न, 200 अंक, 145 मिनट।
विषयों में Reasoning, English, GA (Banking), Quantitative Aptitude, Computer शामिल हैं।

क्या नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क काटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version