Job
Nainital Bank Recruitment 2025-26: 185 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानिए योग्यता, सैलरी, आयु सीमा…

Table of Contents
Nainital Bank Recruitment 2025-26: बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर
Nainital Bank Recruitment 2025-26: नैनीताल बैंक ने नई भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो तैयार हो जाइए ये मौका आपके लिए है। नैनीताल बैंक ने कुल 185 पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। साथ ही नौकरी के साथ आकर्षक सैलरी पैकेज भी रखा है। इनमें कस्टमर सर्विस एसोसिएट ( CSA ), प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), और रिस्क ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2026 रखी गई है, और उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन फ़ॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से बैंक अपनी टीम को मजबूत करने के साथ-साथ बेहतर ग्राहक सेवा, जोखिम प्रबंधन और प्रबंधन क्षमताओं को और बेहतर करना चाहता है। ये आपके लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इसमें विभिन पदों के लिए अलग-अलग पे लेवल के मुताबिक सैलरी राखी गई है, जिसमे अधिकतम सैलरी 93,960 तक राखी गई है। योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचने के बाद नैनीताल बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
पदों की जानकारी और पात्रता मानदंड
Nainital Bank Recruitment 2025-26: बैंक ने भर्ती के लिए 185 अलग-अलग पदों पर नोटीकेशन जारी किया है। जिसमें से आप अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी पद पर आवेदन कर सकते हैं। जिन में सभी पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।
Nainital Bank Recruitment 2025-26 — पदवार वैकेंसी और आयु सीमा तालिका
| Sl. No. | पद का नाम | रिक्तियाँ | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) | 71 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 2 | प्रॉबेशनरी ऑफिसर (PO) ग्रेड/स्केल-I | 40 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 3 | रिस्क ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 3 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 4 | चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) – ग्रेड/स्केल-I | 3 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 5 | आईटी ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 15 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 6 | लॉ ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 2 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 7 | क्रेडिट ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 10 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 8 | एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 10 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 9 | एचआर ऑफिसर – ग्रेड/स्केल-I | 4 | 21 वर्ष | 32 वर्ष |
| 10 | मैनेजर – आईटी (ग्रेड/स्केल-II) | 15 | 25 वर्ष | 35 वर्ष |
| 11 | मैनेजर – रिस्क (ग्रेड/स्केल-II) | 2 | 25 वर्ष | 35 वर्ष |
| 12 | मैनेजर – चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) – ग्रेड/स्केल-II | 5 | 25 वर्ष | 40 वर्ष |
| 13 | मैनेजर – लॉ (ग्रेड/स्केल-II) | 2 | 25 वर्ष | 40 वर्ष |
| 14 | मैनेजर – सिक्योरिटी ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-II) | 3 | — | अधिकतम 45 वर्ष |
Education Qualification – शैक्षणिक योग्यता
नैनीताल बैंक ने सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जिसे आप पदानुसार देख सकते हैं। इसके साथ ही एक उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पद के साथ-साथ ऑफिसर कैडर के पदों के लिए भी आवेदन कर सकता है। लेकिन इसमें, ऑफिसर कैडर में उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है— यानी स्केल-I (PO/SO) या स्केल-II (PO/SO) में से किसी एक के लिए।
Educational Qualification & Experience
| Sl No. | पद का नाम | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (30.11.2025 तक) | पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव (30.11.2025 तक) |
|---|---|---|---|
| 1 | Customer Service Associate (CSA) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation / Post Graduation न्यूनतम 50% अंकों के साथ; कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान वरीयता योग्य | NIL |
| 2 | Probationary Officer (Scale-I) | किसी भी विषय में Graduation / Post Graduation, न्यूनतम 50% अंकों के साथ; भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री | NIL |
| 3 | Risk Officer (Scale-I) | MBA (Finance) / Master’s in Mathematics, Statistics, Econometrics (Regular/Full-time) न्यूनतम 60%; वरीयता: IIBF/ NIBM/ GARP FRM I/II/ CFA प्रमाणपत्र | NIL |
| 4 | Chartered Accountant (CA) – Scale-I | ICAI से Qualified Chartered Accountant | NIL |
| 5 | IT Officer (Scale-I) | कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में 4-वर्षीय Engineering Degree OR संबंधित विषयों में Post Graduation OR DOEACC ‘B’ Level; Graduation/PG में 60% अंक | NIL |
| 6 | Law Officer (Scale-I) | LLB डिग्री; वरीयता – Master’s Degree; Graduation में न्यूनतम 50% अंक | NIL |
| 7 | Credit Officer (Scale-I) | संबंधित क्षेत्र में Graduation; न्यूनतम 50% अंक | NIL |
| 8 | Agricultural Field Officer (Scale-I) | Agriculture/ Dairy/ Food Tech/ Agri Engineering आदि में Graduation; न्यूनतम 50% अंक | NIL |
| 9 | HR Officer (Scale-I) | Graduation + 2-वर्षीय Full-Time PG Degree/ Diploma (HR/IR/HRD/Social Work/Labour Law); Graduation व PG में 50% अंक | NIL |
| 10 | Manager – IT (Scale-II) | IT/CS/Electronics आदि में 4-वर्षीय Engineering Degree OR संबंधित PG Degree OR DOEACC ‘B’ level; Graduation व PG में 60% अंक | 2 वर्ष बैंक/फाइनेंशियल संस्थान में IT Officer; वरीयता: CCNP, Oracle OCA/OCP, Azure, RHCSA, CEH, CISSP आदि |
| 11 | Manager – Risk (Scale-II) | MBA (Finance) / Master’s in Maths/Statistics/Econometrics, 50% अंक; संबंधित Risk Certifications वरीयता योग्य | बैंक/NBFC में 2 वर्ष अनुभव, जिसमें 1 वर्ष Risk Management (Operational/Credit/Market) का अनुभव |
| 12 | Manager – Chartered Accountant (CA) – Scale-II | ICAI से Qualified CA; वरीयता – JAIIB/CAIIB प्रमाणपत्र | बैंक/ NBFC/ Audit Firm/ Pvt-Ltd कंपनी में CA के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष अनुभव |
| 13 | Manager – Law (Scale-II) | LLB, Bar Council में Enrolled; वरीयता – Master’s Degree; Graduation/PG में 50% अंक | बैंक/ FI में 2 वर्ष Officer OR 3 वर्ष स्वतंत्र Advocay (जिसमें 1 वर्ष बैंक/ FI में Law Officer अनुभव) |
| 14 | Manager – Security Officer (Scale-II) | किसी भी विषय में Graduation न्यूनतम 50% अंक | भारतीय सेना/नौसेना/वायुसेना में Officer न्यूनतम 5 वर्ष अनुभव (Captain या समकक्ष) OR अर्धसैनिक बल में Deputy Commandant रैंक पर 5 वर्ष अनुभव |
कितनी होगी सैलरी ?
नैनीताल बैंक ने सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतन तय किया है। जिसमें 24,050 से लेकर 93,960 तक वेतन मिल सकता है। इसलिए ये मौका हाथ से जाने मत दीजिए। पदों के अनुसार वेतन आप नीचे देख सकते हैं।
Nainital Bank Recruitment 2025-26– पद अनुसार वेतनमान (Pay Scale)
| Sl. No. | पद का नाम | पे स्केल (Pay Scale) | आसान शब्दों में अनुमानित मासिक वेतन |
|---|---|---|---|
| 1 | कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) | 24050-1340/3 → 28070-1650/3 → 33020-2000/4 → 41020-2340/7 → 57400-4400/1 → 61800-2680/1 → 64480 | लगभग ₹24,000 – ₹64,000 (प्रमोशनों के अनुसार बढ़ता हुआ) |
| 2–9 | ऑफिसर्स (Grade/Scale-I) | 48480-2000/7 → 62480-2340/2 → 67160-2680/7 → 85920 | लगभग ₹48,000 – ₹85,000 |
| 10–14 | मैनेजर्स (Grade/Scale-II) | 64820-2340/1 → 67160-2680/10 → 93960 | लगभग ₹65,000 – ₹94,000 |
How To Apply – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Nainital Bank Recruitment 2025-26: भर्ती आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- विवरण भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क (Application Fee) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क – Registration Fees
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अवधि: 12 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक
| पद श्रेणी | आवेदन शुल्क | शुल्क विवरण |
|---|---|---|
| CSA (Customer Service Associate) | ₹1000 | GST सहित |
| Scale-I & Scale-II Officers | ₹1500 | GST सहित |
Exam Pattern
परीक्षा पैटर्न – Customer Service Associate (CSA) / Generalist Officer
| Sr. No. | विषय (Test Name) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | भाषा | अवधि |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Reasoning | 40 | 40 | केवल अंग्रेज़ी | 35 मिनट |
| 2 | English Language | 40 | 40 | 35 मिनट | |
| 3 | General Awareness (Banking Focus) | 40 | 40 | 20 मिनट | |
| 4 | Computer Knowledge | 40 | 40 | 20 मिनट | |
| 5 | Quantitative Aptitude | 40 | 40 | 35 मिनट | |
| कुल | 200 | 200 | केवल अंग्रेज़ी | 145 मिनट |
परीक्षा पैटर्न – Specialist Officers
| Sr. No. | विषय (Test Name) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | भाषा | अवधि |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Reasoning | 40 | 40 | केवल अंग्रेज़ी | 35 मिनट |
| 2 | English Language | 40 | 40 | 35 मिनट | |
| 3 | General Awareness (Banking Focus) | 40 | 40 | 20 मिनट | |
| 4 | Professional Knowledge | 40 | 40 | 20 मिनट | |
| 5 | Quantitative Aptitude | 40 | 40 | 35 मिनट | |
| कुल | 200 | 200 | केवल अंग्रेज़ी | 145 मिनट |
नेगेटिव मार्किंग (Penalty for Wrong Answer)
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (¼ मार्क) काटा जाएगा।
Nainital Bank Recruitment 2025-26 : महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
- संभावित परीक्षा तिथि: 18 जनवरी 2026
यदि आवेदन प्रक्रिया या भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हो, तो उम्मीदवार recruitment@nainitalbank.co.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
बैंक की ओर से प्रकाशित जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।
FAQs
Nainital Bank Recruitment 2025-26 total vacancies ?
कुल 185 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है
आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?
ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हर पद के लिए अलग योग्यता तय है—
Graduation, Post Graduation, MBA, LLB, CA, Engineering, Agriculture आदि विषयों में डिग्री आवश्यक है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
CSA: 24,050 – 64,480
Scale-I Officers: 48,480 – 85,920
Scale-II Managers: 64,820 – 93,960
परीक्षा पैटर्न क्या है?
CSA/PO/SO के लिए कुल 200 प्रश्न, 200 अंक, 145 मिनट।
विषयों में Reasoning, English, GA (Banking), Quantitative Aptitude, Computer शामिल हैं।
क्या नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क काटा जाएगा।
Job
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…

2273 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
SBI CBO Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी पद पर स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने Circle Based Officer (CBO) के 2273 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास बैंकिंग क्षेत्र में पूर्व अनुभव है।
अगर आप भी एक सुरक्षित भविष्य, आकर्षक सैलरी और सम्मानजनक करियर चाहते हैं, तो SBI CBO भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
SBI CBO Vacancy 2026 – मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | भारतीय स्टेट बैंक |
| पद का नाम | सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
| कुल पद | 2273 |
| नौकरी का प्रकार | स्थायी (Regular) |
| कार्य स्थान | भारत के विभिन्न सर्किल |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | परीक्षा + इंटरव्यू |
| फोकस कीवर्ड | SBI CBO Vacancy 2026 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
SBI CBO Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है।
डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, जैसे:
- Arts
- Commerce
- Science
- Engineering
- Management
इसके अलावा प्रोफेशनल डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।
अनुभव (Work Experience)
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है अनुभव।
- उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए
- अनुभव अधिकारी स्तर (Officer Level) का होना आवश्यक है
- अनुभव अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का मान्य होगा
यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए नहीं है।
आयु सीमा (Age Limit)
| विवरण | आयु |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 30 वर्ष |
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सर्किल-वार रिक्तियाँ (Circle Wise Vacancies)
SBI CBO Vacancy 2026 में पद अलग-अलग सर्किल के लिए निकाले गए हैं। उम्मीदवार केवल एक सर्किल के लिए आवेदन कर सकता है।
| सर्किल | स्थानीय भाषा |
|---|---|
| उत्तर भारत | हिंदी / उर्दू |
| पश्चिम भारत | मराठी / गुजराती |
| दक्षिण भारत | तमिल / तेलुगु / कन्नड़ |
| पूर्व भारत | बंगाली / ओड़िया |
| उत्तर-पूर्व | असमिया व अन्य |
उम्मीदवार को संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
SBI CBO Salary 2026 – वेतनमान और भत्ते
SBI CBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाता है।
| विवरण | राशि |
|---|---|
| प्रारंभिक बेसिक वेतन | ₹48,480 |
| अधिकतम वेतन | ₹85,920 |
| भत्ते | DA, HRA, CCA |
| अन्य लाभ | PF, NPS, मेडिकल सुविधा |
कुल सैलरी पैकेज बैंकिंग सेक्टर में काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SBI CBO Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होती है:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- ऑब्जेक्टिव टेस्ट
- डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
- बैंकिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस शामिल
स्क्रीनिंग
- अनुभव और प्रोफाइल की जांच
इंटरव्यू
- पर्सनल इंटरव्यू
स्थानीय भाषा परीक्षा
- भाषा ज्ञान की पुष्टि
अंतिम चयन मेरिट और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होता है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹750 |
| SC / ST / PwBD | ₹0 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | जनवरी 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | मार्च 2026 (संभावित) |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
SBI CBO Vacancy 2026 – आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं
- CBO भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें
- दस्तावेज़ अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. SBI CBO Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: स्नातक और कम से कम 2 वर्ष बैंकिंग अनुभव वाले उम्मीदवार।
Q2. क्या फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है।
Q3. क्या परीक्षा होती है?
उत्तर: हां, ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होते हैं।
Q4. क्या एक से ज्यादा सर्किल के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल एक सर्किल के लिए आवेदन मान्य है।
निष्कर्ष
SBI CBO Vacancy 2026 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। अगर आपके पास अनुभव है और आप एक प्रतिष्ठित बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बिल्कुल सही है। सही रणनीति, समय पर आवेदन और तैयारी से आप इस अवसर को अपने हक में बदल सकते हैं।
यह रहे SBI CBO Vacancy 2026 के लिए सीधे Apply Online और Official Notification के लिंक 👇
(साफ-सुथरे, कॉपी-पेस्ट रेडी)
Apply Online Link – SBI CBO Vacancy 2026
https://sbi.co.in/web/careers/current-openings
Official Notification PDF – SBI CBO Recruitment 2026
https://sbi.co.in/documents/77530/43947067/SBI+CBO+Recruitment+2026+Notification.pdf
Job
JEE Main 2026 Session 1 Result: कल जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें चेक..

जेई मेन के परीक्षार्थियों के लिए बड़ा अपडेट, कल आ सकता है रिजल्ट
JEE Main 2026 Result: अगर आपने भी जेई मेन सेशन 1 की परीक्षा दी है और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 फरवरी को जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम घोषित किया जा सकता है।
मुख्य बिंदु
सबसे पहले, दोपहर तक फाइनल आंसर-की जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद, शाम तक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जैसे ही परिणाम जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें – India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
JEE Main 2026 Result कैसे करें चेक?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
JEE Main 2026 Scorecard में क्या-क्या जानकारी होगी?
जारी किए जाने वाले स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- कुल अंक
- विषयवार अंक
- पर्सेंटाइल स्कोर
- ऑल इंडिया रैंक
- अन्य आवश्यक जानकारी
इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
ये भी पढ़ें – UPSC Civil Services Exam 2026: नोटिफिकेशन स्थगित, पढे ताजा अपडेट..
प्रोविजनल आंसर-की और परीक्षा तिथियां
गौरतलब है कि JEE Main 2026 Session 1 की प्रोविजनल आंसर-की 4 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। हालांकि, ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 को बंद कर दी गई थी।
जबकि, परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था।
जरुरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द से जल्द अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें ताकि आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Uttarakhand
उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर आवेदन शुरू

Uttarakhand Fourth Class Recruitment 2026 – पूरी जानकारी
Uttarakhand Fourth Class Recruitment 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी (Group D) पदों पर भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है. ये भर्ती कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से रोजगार प्रयाग पोर्टल पर की जा रही है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 5 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य बिंदु
इस भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें.
ये भी पढ़ें_ India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
🔔 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड |
| पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (Group D) |
| कुल पद | 2364 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन पोर्टल | रोजगार प्रयाग पोर्टल |
| अंतिम तिथि | 5 मार्च 2026 |
| नियुक्ति प्रक्रिया | आउटसोर्स |
| मानदेय | ₹15,000 प्रतिमाह |
| प्राथमिकता | स्थानीय अभ्यर्थी |
📌 किन पदों पर होगी भर्ती?
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत संवर्ग में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के रिक्त पदों पर यह भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती राज्य के विभिन्न शैक्षणिक कार्यालयों और विद्यालयों में की जाएगी।
🏫 तैनाती के संभावित स्थान
चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित संस्थानों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी:
- महानिदेशालय कार्यालय
- निदेशालय माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा
- एससीईआरटी
- उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय, रामनगर
- मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय (गढ़वाल / कुमाऊं)
- समस्त डायट (DIET) संस्थान
- मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूल
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
📍 जिलावार रिक्त पदों का विवरण
| जिला | पदों की संख्या |
|---|---|
| उत्तरकाशी | 135 |
| रुद्रप्रयाग | 106 |
| टिहरी | 268 |
| ऊधमसिंह नगर | 182 |
| पिथौरागढ़ | 197 |
| पौड़ी | 340 |
| बागेश्वर | 89 |
| अल्मोड़ा | 254 |
| चमोली | 179 |
| चम्पावत | 120 |
| देहरादून | 195 |
| हरिद्वार | 91 |
| नैनीताल | 208 |
| कुल | 2364 |
Uttarakhand Fourth Class Salary
- चयनित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को 15,000 रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा.
- नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी.
- कार्यस्थल जिले एवं विभागीय आवश्यकता के अनुसार निर्धारित होगा.
📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply – Uttarakhand Fourth Class vacancy)
- अभ्यर्थी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जाएं
- नई पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें
- चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें
उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती के लिए आवेदन कहां करें?
अभ्यर्थी रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी मिलेगी ?
15,000 रूपए/ प्रतिमाह
चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति किस माध्यम से होगी?
नियुक्ति प्रक्रिया आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी।
Cricket13 hours agoROC vs WAR Dream11 Prediction : पार्ल की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Cricket19 hours agoमलेशिया बनाम बहरीन रोमांचक मुकाबला, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket23 hours agoकोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम सदर्न सुपर स्टार्स के बीच आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में होगा रोमांचक मुकाबला..
big news23 hours agoBudget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार
Breakingnews16 hours ago2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
big news18 hours agoगैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष का प्रदर्शन, सीएम धामी बोले प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं…
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत
big news21 hours agoबजट सत्र में उठी उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने मांग, जानें सीएम धामी ने इस पर क्या कहा ?








































