big news

रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत

Published

on

Pauri Accident : पौड़ी जिले के रिखणीखाल में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैंक का काम निपटाकर अपने घर लौट रही स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं की इस हादसे में मौत हो गई।

कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन

पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की जान चली गई। दुर्घटना रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास हुई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा होने के बाद सभी वाहन से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

Pauri Accident

हादसे में वाहन चालक और छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक टीमें भी मौके के लिए रवाना हुईं।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। एक साथ सात लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version