Dehradun

राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से गृह विज्ञान हटाकर गणित अनिवार्य, एनईपी 2020 के तहत बदलाव !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 9 की छात्राएं गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को लेकर यह सिफारिश की गई है।

अब तक कक्षा 9 में गणित के स्थान पर गृह विज्ञान एक विकल्प के रूप में था, लेकिन अब एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बना दिया गया है। यही कारण है कि राज्य में एनसीएफ की तर्ज पर पाठ्यक्रम रूपरेखा में कक्षा 9 से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कक्षा 9 से सामान्य और स्टैंडर्ड गणित का विकल्प होगा। गृह विज्ञान के स्थान पर छात्राएं सामान्य गणित ले सकेंगी, जिसके बाद वे जीव विज्ञान या अन्य विषयों से अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं। जो छात्र स्टैंडर्ड गणित लेंगे, वे हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट में भी गणित की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा, “एनईपी 2020 में गणित को अनिवार्य किया गया है। अब कक्षा 9 से गणित को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। यही व्यवस्था सीबीएसई में भी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version