Haridwar
राज्यपाल ने शताब्दी महासम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।

हरिद्वार – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को सप्तऋषि आश्रम, सप्त सरोवर हरिद्वार में सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने शताब्दी महासम्मेलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। उन्होंने प्रतिनिधि सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था ने 100 वर्ष के इतिहास में धर्म के प्रचार, शिक्षा के विस्तार, संस्कृति के संरक्षण, समाज के कल्याण और राष्ट्र के उत्थान में अपनी निष्काम सेवायें देते हुए समय-समय पर अपने योगदान से इसे प्रमाणित भी किया है।

राज्यपाल ने कहा कि सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा ने अपने शताब्दी वर्ष में सात राज्यों की सनातन धर्म सभाओं और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से वर्ष भर अनेक प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय समारोहों का आयोजन किया और सनातन धर्म के लोक कल्याणकारी स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। भारत रत्न पण्डित महामना मदन मोहन मालवीय का जिक्र करते हुये राज्यपाल ने कहा कि महामना मालवीय जी ने जिस महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा की 1923 में स्थापना की थी, वह अपने उद्देश्य की प्राप्ति में पूरी तरह से सफल रही। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा ने शिक्षा के व्यापक स्तर पर विस्तार के लिए देश के उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज के स्तर की अनेक सनातन धर्मी शिक्षा संस्थाएँ खोलने का महान कार्य किया है और आधुनिक युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

राज्यपाल कहा कि संस्था द्वारा अपने अंतरंग संस्था सनातन धर्म शिक्षा समिति के सहयोग से सनातन धर्म के स्कूलों और कॉलेजों में नैतिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, समाज और राष्ट्र के प्रति जवाबदेह, सच्चे और श्रेष्ठ नागरिक बनाना बहुत ही सराहनीय कदम हैं। राज्यपाल ने सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने अपने शताब्दी वर्ष में शिक्षा संस्थाओं के श्रेष्ठ प्राचार्यों, प्राध्यापकों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए यह प्रकट किया है कि वह सच्चे अर्थों में ही सनातन संस्कृति के आचार्य देवो भव के मूल मंत्र को समाज में फैलाकर शिक्षकों के सम्मान का संदेश समूचे समाज को दे रही है। उन्होंने इस मौके पर आह्वान करते हुये कहा कि विभिन्न प्रदेशों के शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले छात्रों आदि की एक ऐसी अमृत पीढ़ी को तैयार करना है, जो आने वाले वर्षों में देश के कर्णधार बनेंगे, जो देश को नेतृत्व और दिशा देगी।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे ज्ञानी गुरुओं के बल पर ही हमारे राष्ट्र को विश्व गुरु बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा आज भी शिक्षकों का दायित्व है कि वे उसी निष्ठा से विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण करके देश का भविष्य संवार सकते हैं और भारत को विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित करने में महती योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो युवा कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हैं, उनके करियर को भी अमृत काल के यही 25 साल तय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत युवाओं के सामर्थ्य, जोश, और कठिन परिश्रम पर निर्भर करेगा।
राज्यपाल ने कार्यक्रम में कहा कि हमारी वैदिक सनातनी संस्कृति के संस्कार और मानव मूल्य पूरे समाज में स्थापित हों, समाज में आपसी सद्भाव और समरसता स्थापित हो और हम मिल जुलकर अपने समाज और राष्ट्र की भरपूर सेवा कर सकें यही हमारी कामना है। राज्यपाल ने कार्यक्रम में विशिष्ठ योगदान देने वाले प्राचार्र्याें, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र/छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिनमें-डॉ0 राजेन्द्र सिंह, डॉ0 नीरू गर्ग, डॉ0 सीमा वासुदेव, नरेन्द्र जीत कौर सन्धु, डॉ0 मधु शर्मा, डॉ0 शुचि शर्मा, डॉ0 श्याम लाल गौड़ तथा छात्रों में-ईशा, जसवीर, हुनर, नमन, खुशी प्रमुख हैं। राज्यपाल का सप्त ऋषि आश्रम पहुंचने पर पुष्पगुच्छ, शाल तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रहीं दो बच्चियां अचानक उफनते नाले में जा गिरीं। हादसे में सात वर्षीय बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची तेज पानी के बहाव में बह गई।
Table of Contents
पुलिया पर खेलते वक्त अचानक नाले में गिरीं दो बच्चियां
हरिद्वार में दो बच्चियां पुलिया पर खेलती हुई नाले में बह गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नाले में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बारिश के कारण नाले का बढ़ गया था जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम रावली महदूद क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान पुलिया के पास खेल रही हिमानी (7) और विधिका (6) पानी की चपेट में आकर नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने हिमानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई।
विधिका बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में बच्ची की खोज शुरू की। बारिश और तेज बहाव के बावजूद टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा।
बच्ची के संभावित बहाव क्षेत्र और आसपास के नालों में भी तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक छह वर्षीय बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।
Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में 27 अगस्त को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत अभियान के दौरान कुल 160 चालान काटे गए और करीब 3 लाख 91 हजार 600 रुपये की शमन राशि आरोपित की गई।
दोपहिया वाहन चालकों पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर हुई। बिना हेलमेट के 76 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना वैध परमिट, कर रसीद, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 37 वाहनों की आरसी कब्जे में ली गई, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच हुई। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Haridwar
लक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार

Haridwar News : जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर चोर फरार
रविवार रात हुई इस वारदात में बदमाश कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

वर्तमान में केरल में पोस्टेड हैं नवीन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में तैनात हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे बताया गया कि 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर के कमरों में लाइट जल रही थी। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में बिखरा मिला सामान
अलमारी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जाचं में जुट गई है।
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
Breakingnews12 hours agoदेहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली
Uttarakhand7 hours agoबारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
Chamoli6 hours agoनींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
Nainital5 hours agoपानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी





































